Lyrics in Hindi of bhajans and Lok Geet I often sing in my bhajan/sangeet groups

Lyrics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lyrics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

Kabir Ke Dohe - कबीर के दोहे - Lyrics with Word Meaning in Hindi

Kabir Ke Dohe - Lyrics with Word Meaning in Hindi


माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,

कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर


मनका - मणिका; मोती (जिनको पिरो के माला बनाई जाती है)

कर का मनका - कर (हाथ) से प्रयोग करने वाली मणिका (मोती) की माला

मन का मनका - (पवित्र) मन की मनका (मोती) की माला



जेहि घट प्रेम न सँचरै, सो घट जानि मसान

जैसे खाल लोहार की, साँस लेत बिनु प्रान


मसान - श्मशान

सँचरै - संचरण करना; संचार करना; प्रवाह होना; सींचना

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

Bandau Guru Pad Padum Paraga - बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा - Hindi Lyrics with Word Meaning

Bandau Guru Pad Padum Paraga Hindi Lyrics with Word Meaning

बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा
सुरुचि सुबास सरस अनुरागा

गुरु पद रज मृदु मंजुल अंजन
नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन

रज - फूलों का पराग
अंजन - काजल; जो आंखों की सुंदरता को बढ़ाए

जे गुर चरनु रेनु सिर धरहीं
ते जनु सकल बिभव बस करहीं

रेनु - रज
बिभव - वैभव
बस करहीं - वश में कर लेंगे 

श्री गुर पद नख मनि गन जोती
सुमिरत दिब्य दृष्टि हियँ होती

गुर कें बचन प्रतीति न जेही
सपनेहुँ सुगम न सुख सिधि तेही

प्रतीत - ज्ञात होना; विश्वास; related word: प्रतिभा (प्रतीत की प्रभा)
सिधि - सिद्धि; जिसका साधन हो चुका हो; पूर्णता; सफलता

गुर बिनु भव निधि तरइ न कोई 
जौं बिरंचि संकर सम होई

बिरंचि - ब्रह्मा
जौं ... सम होई - जो चाहे ... के समान ही क्यों न हो 

गुर पितु मातु महेस भवानी
प्रनवउँ दीनबंधु दिन दानी

दिन दानी - नित्य दिन जो कृपा का दान देते हैं

मातु पिता गुर स्वामि निदेसू
सकल धरम धरनीधर सेसू

निदेसू - निर्देश (suggestion) का पालन 
धरनीधर सेसू - भूधर शेषनाग की तरह 

मातु पिता गुर प्रभु कै बानी
बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी

बिनहिं बिचार - बिना अधिक (redundantly) सोचें बिचारे

बंदउं गुरु पद कंज, कृपा सिंधु नररूप हरि
महामोह तम पुंज, जासु बचन रबि कर निकर

तम पुंज - अंधकार (तम) का समूह (पुंज)
कर - किरन
निकर - अनेक; समूह

मातु पिता गुरु स्वामि सिख, सिर धरि करहि सुभायँ
लहेउ लाभु तिन्ह जनम कर, नतरु जनमु जग जायँ
...बोलो भाई, सब संतन की जय
...परमगुरू, मातु पिता की जय

सिख - शिक्षा
सुभायँ - शुभ करें (पालन करें) 
नतरु - नहीं तो; अन्यथा 
जनमु जग जायँ - जनम लेके जग से (बिना किसी जनम लाभ के) चले जायेंगे



This comprises of some of most popular chaupai about guru from Ramcharitmanas by Goswami Tulsidas. 

For more comprehensive list of word meanings from Ramayan, refer to Tulsidas RamCharitManas Ramayan - Words and Meaning in Hindi

रविवार, 25 सितंबर 2022

Devi Puji Pad Kamal Tumhare - देबि पुजि पद कमल तुम्हारे - Hindi Lyrics with Word Meaning

Devi Puji Pad Kamal Tumhare Hindi Lyrics with Meaning 


देबि पूजि पद कमल तुम्हारे
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे

जय जय गिरिबरराज किसोरी
जय महेस मुख चंद चकोरी

जय गज बदन षड़ानन माता
जगत जननि दामिनि दुति गाता

नहिं तव आदि मध्य अवसाना
अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना

भव भव बिभव पराभव कारिनि
बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि

सेवत तोहि सुलभ फल चारी
बरदायनी पुरारि पिआरी

देबि पूजि पद कमल तुम्हारे
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे

सुंदर सहज सुसील सयानी
नाम उमा अंबिका भवानी

मोर मनोरथु जानहु नीकें 
बसहु सदा उर पुर सबही कें 

अजा अनादि सक्ति अबिनासिनि
सदा संभु अरधंग निवासिनि

जग संभव पालन लय कारिनि
निज इच्छा लीला बपु धारिनि

Listen below as sung by myself (Ram Bhatt) while playing amateur dholak:



This geet comprises of some of most popular चौपाई about goddess Guari from Ramcharitmanas by Goswami Tulsidas ji. These lines are from बाल काण्ड. These lines articulate her virtues during the scenario where goddess Gauri is pleased to give वरदान blessings to कुमारी Sita for her vivah to Sriram.

Below is meaning of some of difficult words from above lyrics. For more comprehensive list of word meanings from Ramayan, refer to Tulsidas RamCharitManas Ramayan - Words and Meaning in Hindi


गिरिबरराज - king of the supreme mountain; refers to हिमांचल (father of gauri)
किसोरी - बेटी 
चकोरी - looking towards Shiva like a चकोर 
षड़ानन - One who has षड़ (six) आनन (मुख) means कार्तिकेय 
दामिनि - बिजली 
दुति - derived from ज्योति
गाता - शरीर 
दामिनि दुति गाता - One who illuminates like lightening
आदि - आरंभ; पुरातन; related example: आदिशक्ति(मूल या आदि स्थानीय शक्ति)
अवसाना - अंत (implies opposite of अनंत); related to boundaries of आवास (house); house implies bounded existence 
अमित - boundless; infinite; antonym of मित (measured or fixed)
बिभव - Support (पालन); related to वैभव; वैभव further means sustain the भव
पराभव - destroy or defeat the enemy; भव is related to भवानी who is creator (पालनहारा); पराभव implies it's opposite, which is act of destroying the enemy 
फल चारी - अर्थ, धर्म, काम और मोछ जैसे चार फल
उर पुर - heart (also referred as ह्रदय कंद by तुलसीदास)
लय - प्र(लय)
बपु - शरीर; related word: वस्त्र (प्राण का वस्त्र - शरीर)
अजा - (अज)न्मा; वो जो जन्म मृत्यु से परे है 
अनादि - अन+आदि; without any आदि (beginning)


शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

Jag Tohre Gun Gai Ae Maiya - जग तोहरे गुन गायी हे मैया - Hindi Lyrics

Jag Tohre Gun Gai Ae Maiya Hindi Lyrics


जग तोहरे.. गुन गायी हे मै.या
चाहे जुग कौनो. आयी.
दुख में तोही.के बोलाई हे मै.या
तोहरेे चरन में. सुख पायी.

सतजुग में जगदम्ब भवा.नी
त्रेता में. सीता मैया
द्वापर में तू राधा रा.नी
आदि भवानी. हे मैया
कलजुग में का. गुन रौवे गवाई
चाहे जुग कौनौ. आयी.

हे काली कलकत्ते वाली भवा.नी
हे माई-मुंबा. हे मां शिवदानी
प्रेमवा के भासा, तू हमके सिखा.दा
भगतन के अपना, निरा.सा मिटा.दा
सब तोहरे सन्तान, तू जग के मा.ई
चाहे जुग कौनौ. आयी.

विंध्या.चल के. विंध्य भवा.नी
हे थावेवा.ली, जगता. महरानी
माई करे. शीतला चौकियां मा
आदलपुरा, काशी शितला दया.नी
मैहर-शारदा के रस्ता चढ़ाई
चाहे जुग कौनो. आयी.


गुरुवार, 19 नवंबर 2020

Asiya Puran Hoy - असिया पूरन होय - Hindi Lyrics

Asiya Puran Hoy Hindi Lyrics


सुन छठि माई मोरि विनीतिया.. हो
असिया. पूरन हो.य

होईहैं आदित्यमल सहैया.. हो
असिया. पूरन हो.य

जनमे अभागिन कहैली.. हो
असिया. पूरन हो.य

लाज बचाई छठि मैया.. हो
असिया. पूरन हो.य

हमरा के सभी फल देहु.. हो
असिया. पूरन हो.य

सुनहू विनती मोरी मैया.. हो
असिया. पूरन हो.य

बेटा बेटिय गोदिया खेलइं हो
असिया. पूरन हो.य

नित चमके मंगिया सिंदुरवा हो
असिया. पूरन हो.य

होईहैं आदित्यमल सहैया.. हो
असिया. पूरन हो.य

रविवार, 8 नवंबर 2015

Man Mast Hua - मन मस्त हुआ - Hindi Lyrics with Meaning

Man Mast Hua Hindi Lyrics with Meaning


मन, मस्त हुआ. फिर क्या बोले
क्या बोले फिर क्योँ बोले….
(सियाराम की जय बोले
हे. हनुमान की जय बोले)

हीरा पाया बांध गठरिया….
हे. बार बार वाको क्यों खोले

हलकी थी. जब चढ़ी तराजू….
हे. पूरी भई तब क्या तोलै

हंसा पावे  मानसरोवर….
हे. ताल तलैया में क्यों डोले

तेरा साहब है घर माँहीं….
हे बाहर नैना क्यों खोलै

कहै कबी.र सुनो भाई साधो….
हे. साहिब मिल गया तिल ओले



सियाराम की जय बोले - It's my custom addition to above bhajan which I sing while mixing this lyrics with Akhand Ramayan doha recital.
हीरा - money (as earned throughout life)
बांध गठरिया - bag full (of money)
क्यों खोले - keep opening it so as to re-count (i.e. not feeling content about it)
हलकी थी - light weight (when born or as life began)
पूरी भई तब क्या तोलै - achieved so much in life but still not satisfied
तेरा साहब है घर माँहीं - god lives right within you
हे बाहर नैना क्यों खोलै - why in look out for god all around

तिल ओले - feel like being a mustard seed (which seems too hard to have liquid form within it). Analogous to invisible god within us

शनिवार, 10 अक्टूबर 2015

Pankhida Re Udi Jajo - पंखिडा रे उडी जाजो - Hindi Lyrics

Pankhida Re Udi Jajo Hindi Lyrics


हे पंखिडा रे उडी जाजो पावागढ़ रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…
हे पंखिडा हो.… पंखिडा
पंखिडा हो.… पंखिडा

हे ओला गम न सुथारी वीरा वहला आवो रे…
हे मारी महाकाली ने काजे रुड़ा बाजट लावो रे
सारो लावो सुंदर लावो वहला आवो रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…

हे ओला गम न दोशिडा वीरा वहला आवो रे…
हे मारी महाकाली ने काजे रुड़ी चुंदरी लावो रे
सारो लावो सुंदर लावो वहला आवो रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…

हे ओला गम न मणीहारा वीरा वहला आवो रे…
हे मारी महाकाली ने काजे रुडो चुडलो लावो रे
सारो लावो सुंदर लावो वहला आवो रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…

हे ओला गम न सोनिडा वीरा वहला आवो रे…
हे मारी महाकाली ने काजे रूडा झांझर लावो रे
सारो लावो सुंदर लावो वहला आवो रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…

हे ओला गम न कुम्भारी वीरा वहला आवो रे…
हे मारी महाकाली ने काजे रुडो गरबो लावो रे
सारो लावो सुंदर लावो वहला आवो रे
महाकाली ने जै ने कह्जो गरबे रमे रे…


पावागढ़ - महाकाली  के दक्षिण पैर का अङुठा गिरने के कारण इस जगह का नाम पावागढ हुआ। काली माता का यह प्रसिद्ध मंदिर माँ के शक्तिपीठों में से एक है|
जै ने - जाकर
वहला - जल्दी
गम - गाँव
वीरा - वीर (भाई लोग)
सुथारी - सूत (cotton) maker
बाजट - foot stool
दोशिडा: someone selling pooja samagri including चुंदरी
मणीहारा - one selling मणी etc (चूड़ीवाला)
सोनिडा - सोनार
गरबो: decorated pot used during Navaratri Garba festival

रविवार, 13 सितंबर 2015

Vari Jaun Re - वारी जाऊं रे - Hindi Lyrics

Vari Jaun Re Hindi Lyrics

मैं वारी जाऊं रे , बलिहारी जाऊं रे
मारे सतगुरु आंगड़ आया, मैं वारी जाऊं रे

सतगुरु आंगड़ आया, हे गंगा गोमती लाया रे
मारी निर्मल हो गयी काया, मैं वारी जाऊं रे...

सब सखी मिलकर हालो, केसर तिलक लगावो रे
घड़ी हेत सूं लेवो बधाई, मैं वारी जाऊं रे

सतगुरु दर्शन दीन्हा, भाग उदय कर दीन्हा रे
मेरा भरम वरम सब छीना, मैं वारी जाऊं रे

सत्संगी बन गयी भारी, मंगला गाऊं चारी रे
मेरी खुली ह्रदय की ताली, मैं वारी जाऊं रे

दास नारायण जस गायो, चरणों में सीस नवायों रे
मेरा सतगुरु पार उतारे, मैं वारी जाऊं रे


आंगड़: आँगन (घर)
हालो: चलो (also पुकारो)
घड़ी: समय
घड़ी हेत: इस छड़ (समय)
भरम वरम: भ्रम (doubts about god)

शनिवार, 20 सितंबर 2014

Tara Vina Shyam Mane - तारा विना श्याम मने - Hindi Lyrics

Tara Vina Shyam Mane Hindi Lyrics

तारा विना श्याम मने एकलडु लागे
(तेरे बिना श्याम मुझे अकेलहि लागे  <-- if trying to sing in Hindi)
रास रमवा ने वहलो आवजे....
(रास रमवा को जल्दी आव रे  <-- if trying to sing in Hindi)
तारा विना श्याम एकलडु लागे...
 
शरद पूनाम नी रातडी.. ओहो
चांदनी खिली छे भली भांत नी..
तू न आवे तो श्याम, रास जामे न श्याम
रास रमवा ने वहलो आव आव आव श्याम
रास रमवा ने वहलो आवजे.... 
 
गरबे घूमती गोपियो.. ओहो
सूनी छे गोकुल नी शेरीयो..
सूनी सूनी शेरियो मां, गोकुल नी गलियों मां
रास रमवा ने वहलो आव आव आव श्याम
रास रमवा ने वहलो आवजे....
 
अंग अंग रंग से अनंग नो.. ओहो
रंग केम जाए तारा संग नो..
पायल झंकार सुनी, रोदिया नो नाद सुनी
रास रमवा ने वहलो आव आव आव श्याम
रास रमवा ने वहलो आवजे....

Listen to Tara Vina Shyam Mane Gujarati Raas Garba lokgeet as sung by Atul Purohit 

तारा विना: तुम्हारे बिना (gopis of Vrindavan missing Lord Krishna during legendary Maharaas Lila in moon light of Sharad Poornima)
मने: मुझे
एकलडु: अकेला
वहलो: जल्दी
शरद पूनाम: शरद पूर्णिमा
शेरीयो: पतली गलियां
अंग अंग रंग से अनंग: चाँदनी का  रंग ऐसा चढ़ा है कि अंग दिख ही नहीं रहा
रंग केम जाए तारा संग नो: ऐसे में तुम्हारे संग का रंग भला कैसे जायेगा
पायल झंकार सुनी: मेरे पायल की झंकार सुनकर
रोदिया नो नाद सुनी: मेरे रोने की आवाज सुनकर

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

Sattanam Ka Sumiran Kar Le - सत्यनाम का सुमिरन कर ले - Hindi Lyrics

Sattanam Ka Sumiran Kar Le Hindi Lyrics

सत्य नाम का, सुमिरन कर ले
कल जाने क्या हो..य
जाग जाग नर, निज आश्रम में
काहे., बिरथा सो..य
सत्य नाम का, सुमिरन कर ले रे...

जेहि कारन तू, जग में आया
वो नहिं तूने., कर्म कमाया
मन मैला का. मैला ते.रा
काया. मल मल धो..य

दो दिन का.  है, रैन बसे.रा
कौन  है मे.रा, कौन  है ते.रा
हुवा सवे.रा, चले मुसा.फिर
अब क्या नयन, भिगो..य

गुरू का शबद जगा. ले.. मनमें
चौरासी से.., छूटे क्षन में
ये तन बा.र, बार नहिं पावे
शुभ अवसर, क्यों. खो..य

ये दुनिया.. है, एक तमा.शा
कर नहिं बंदे.., इसकी आशा
कहै कबी.र, सुनो भाई सा.धो
सांई भजे, सुख हो..य

Listen to Sattanam Ka Sumiran Kar Le by Hari Om Sharan ji 

शनिवार, 27 जुलाई 2013

Meri Surati Suhagan Jag Ri - मेरी सुरति सुहागन जाग री - Hindi Lyrics

Meri Surati Suhagan Jag Ri Hindi Lyrics


मेरी, सुरति सुहा.गन जाग री
जाग री. हो जाग री..

क्या तू सो.वै, मोह नीदमें.., क्या तू सोवै
उठ के भजन बिच आ. ग री
जाग री, हाँ.. जाग री

अनहर शबद, सुनो चित देके.., सुनो चित देके.
उठट मधुर धुन राग री
जाग री, हाँ.. जाग री

चरण शीश धर, विनती करिओ
पायेगी अचल सुहाग री
जाग री, हाँ.. जाग री

कहत कबी.रा, सुनो भाई सा.धो.., सुनो भाई सा.धो
जगत पीठ दे, भाग री
जाग री, हाँ.. जाग री

Listen to Meri Surati Suhagan Jag Ri by Hari Om Sharan ji 

गुरुवार, 18 जुलाई 2013

Bhajman Ram Charan Sukhdai - भजमन राम चरण सुखदाई - Hindi lyrics

Bhajman Ram Charan Sukhdai - Hindi lyrics


भजमन राम चरण सुखदाई ..

जिहिं चरनन से.  निकसि  सुरसरी, शंकर जटा. समा.ई ।
जटाशंकरी. नाम पर्यो है.  त्रिभुवन तारन आई ॥

सो.इ चरन, संतन जन से.वत,  सदा. रहत सुखदा.ई ।
सोइ चरन, गौतमऋषि-नारी, परसि परम, पद पा.ई ॥

कपि-सुग्रिव, बंधू. भय ब्याकुल, तिन जय छत्र फेरा.ई ।
रिपु को अनुज बिभीषन निसिचर, परसत लंका पा.ई ॥

सिव सनका.दिक, अरु ब्रह्मा.दिक, सेष सहस मुख गा.ई ।
तुलसीदास, मारुत-सुत की. प्रभु, निज मुख, करत बड़ा.ई ॥


Listen to Bhaj Man Ram Charan Sukhdai by Sheila Varma and Sudha Malhotra 

सुरसरी:  गंगा नदी
गौतमऋषि-नारी: गौतमऋषि की पत्नी अहिल्या
परसि: छू कर
रिपु: शत्रु
अनुज: छोटा भाई
निसिचर: राछष

बुधवार, 10 जुलाई 2013

Anokho Mero Shyam - अनोखो मेरो श्याम - Hindi lyrics

Anokho Mero Shyam Hindi lyrics

अनोखो मे.रो श्याम, अनोखी है अदा. तेरी
बैठो बैठो नजरा से.  करे है जादूगरी

हा.थ लगावै ना.  कलम चला.वै..
बिन स्याही. सब, रंग बड़ा.वै..
कितनी तरह की देखो...
कितनी तरह की देखो, करे है कारी.गरी

चाँ.द बनाया तूने, सुरज बना.या..
तारों का कै.सा,  जाल सजा.या..
तपन भी दी.  तूने...
तपन भी दी.  तूने, शी.तलता भी दी

सबसे. पहले.  किसको बना.या..
आज तक को.ई भी, जान ना पा.या..
अंबिका कहे. सभी को...
अंबिका कहे. सभी को, जपो नारायन हरी 

Listen to Anokho Mero Shyam by Anup Jalota ji 

बुधवार, 3 जुलाई 2013

Mat Ang Chola Saje - मात अंग चोला साजे - hindi lyrics

Mat Ang Chola Saje hindi lyrics

मात अंग चोला साजे .. हर एक रंग चोला साजे..
मात की महिमा देखो ..  ज्योति दिन रैना जागे

हे माँ .............. हे माँ ....... हे माँ ....
तू ओढ़े लाल चुनरिया ,  गहनों से करे. सिंगा..र
शेरों पर करे सवा.री,  तू शक्ति  का अवतार
तेरे तेज़ भरे दो नैना.  तेरे अधरों पर मुस्कान
तेरे द्वारे शीश झुका.ए.  क्या निर्बल क्या बलवान
हे माँ..  शेरांवालिये ... पहाडा वालिए..... हे माँ ......हे माँ ...
तेरे. ही नाम का माता.. जगत में डंका बाजे

हे माँ .............. हे माँ ....... हे माँ ....
ऊँचा है मंदिर ते.रा,  ऊँचा तेरा स्था..न
दानी क्या कोई दू.जा, माँ होगा तेरे समान
जो आये श्रद्धा ले.के,  वो ले जाये वरदान  
हे माता तू भक्तों. के, दुःख सुख का रखे.  ध्यान
ओ लाटा वालिए…..   शेरां.. वालिए .. पहाडा वालिए... मेहरा वालिये  माँ …हे माँ ..
तेरे. चरणों में आके.. भाग्य कैसे न जागे 

Listen to Mat Ang Chola Saje by Mahendra Kapoor 

मंगलवार, 2 जुलाई 2013

Bharat Bhai Kapi Se Urin Hum Nahi - भरत भाई कपि से उरिन हम नाहीं - hindi lyrics

Bharat Bhai Kapi Se Urin Hum Nahi hindi lyrics

भरत भाई …
भरत भाई,  कपि से  उरिन.  हम ना.हीं....
कपि से.  उरिन हम ना.हीं.

सौ  योजन, मर्याद समुद्र की
ये कू.दी गयो छन मा.हीं.
लंका. जा.री, सिया.  सुधि लायो
पर गर्व नहीं. मन मा.हीं….

शक्तिबा.ण, लग्यो. लछमन के..
हाहा. का.र भयो दल मा.हीं.
धौला.गिरी, कर धर ले आयो..
भोर ना.. होने पाई….

अहिरावन की. भुजा. उखारी
पैठी गयो. मठ मा.हीं.
जो भैया. ,  हनुमत नहीं होते..
मोहे,  को ला.तो.. जग मा.हीं…

आज्ञा भंग, कबहुं नहिं  कीन्हीं
जहाँ पठायु  तंह जाई..
तुलसी.. दा.स, पवनसुत  महिमा.
प्रभु निज मुख. करत बड़ा.ई...

This hindi lyrics of Anoop Jalota bhajan is about Bhagwan Ram talking to his brother Bharat about how Kapi Hanuman helped him during his yudh with Ravan. 

Listen to Bharat Bhai Kapi Se Urin Hum Nahi by Anup Jalota ji