Lyrics in Hindi of bhajans and Lok Geet I often sing in my bhajan/sangeet groups

Kabir Ke Dohe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kabir Ke Dohe लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

Kabir Ke Dohe - कबीर के दोहे - Lyrics with Word Meaning in Hindi

Kabir Ke Dohe - Lyrics with Word Meaning in Hindi


माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,

कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर


मनका - मणिका; मोती (जिनको पिरो के माला बनाई जाती है)

कर का मनका - कर (हाथ) से प्रयोग करने वाली मणिका (मोती) की माला

मन का मनका - (पवित्र) मन की मनका (मोती) की माला



जेहि घट प्रेम न सँचरै, सो घट जानि मसान

जैसे खाल लोहार की, साँस लेत बिनु प्रान


मसान - श्मशान

सँचरै - संचरण करना; संचार करना; प्रवाह होना; सींचना