Lyrics in Hindi of bhajans and Lok Geet I often sing in my bhajan/sangeet groups

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

Bandau Guru Pad Padum Paraga - बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा - Hindi Lyrics with Word Meaning

Bandau Guru Pad Padum Paraga Hindi Lyrics with Word Meaning

बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा
सुरुचि सुबास सरस अनुरागा

गुरु पद रज मृदु मंजुल अंजन
नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन

रज - फूलों का पराग
अंजन - काजल; जो आंखों की सुंदरता को बढ़ाए

जे गुर चरनु रेनु सिर धरहीं
ते जनु सकल बिभव बस करहीं

रेनु - रज
बिभव - वैभव
बस करहीं - वश में कर लेंगे 

श्री गुर पद नख मनि गन जोती
सुमिरत दिब्य दृष्टि हियँ होती

गुर कें बचन प्रतीति न जेही
सपनेहुँ सुगम न सुख सिधि तेही

प्रतीत - ज्ञात होना; विश्वास; related word: प्रतिभा (प्रतीत की प्रभा)
सिधि - सिद्धि; जिसका साधन हो चुका हो; पूर्णता; सफलता

गुर बिनु भव निधि तरइ न कोई 
जौं बिरंचि संकर सम होई

बिरंचि - ब्रह्मा
जौं ... सम होई - जो चाहे ... के समान ही क्यों न हो 

गुर पितु मातु महेस भवानी
प्रनवउँ दीनबंधु दिन दानी

दिन दानी - नित्य दिन जो कृपा का दान देते हैं

मातु पिता गुर स्वामि निदेसू
सकल धरम धरनीधर सेसू

निदेसू - निर्देश (suggestion) का पालन 
धरनीधर सेसू - भूधर शेषनाग की तरह 

मातु पिता गुर प्रभु कै बानी
बिनहिं बिचार करिअ सुभ जानी

बिनहिं बिचार - बिना अधिक (redundantly) सोचें बिचारे

बंदउं गुरु पद कंज, कृपा सिंधु नररूप हरि
महामोह तम पुंज, जासु बचन रबि कर निकर

तम पुंज - अंधकार (तम) का समूह (पुंज)
कर - किरन
निकर - अनेक; समूह

मातु पिता गुरु स्वामि सिख, सिर धरि करहि सुभायँ
लहेउ लाभु तिन्ह जनम कर, नतरु जनमु जग जायँ
...बोलो भाई, सब संतन की जय
...परमगुरू, मातु पिता की जय

सिख - शिक्षा
सुभायँ - शुभ करें (पालन करें) 
नतरु - नहीं तो; अन्यथा 
जनमु जग जायँ - जनम लेके जग से (बिना किसी जनम लाभ के) चले जायेंगे



This comprises of some of most popular chaupai about guru from Ramcharitmanas by Goswami Tulsidas. 

For more comprehensive list of word meanings from Ramayan, refer to Tulsidas RamCharitManas Ramayan - Words and Meaning in Hindi

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें