Lyrics in Hindi of bhajans and Lok Geet I often sing in my bhajan/sangeet groups

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

Biswanath Mam Nath Purari - बिस्वनाथ मम नाथ पुरारी - Lyrics Hindi

Biswanath Mam Nath Purari Lyrics Hindi

बिस्वनाथ मम नाथ पुरारी 
त्रिभुवन महिमा बिदित तुम्हारी

बिदित - प्रसिद्ध; known; related word: बिद्वा

चर अरु अचर नाग नर देवा
सकल करहिं पद पंकज सेवा

अचर - अचल (न चलने वाला, जैसे की पेड़)

कुंद इंदु दर गौर सरीरा 
भुज प्रलंब परिधन मुनिचीरा

भुजग भूति भूषन त्रिपुरारी
आननु सरद चंद छबि हारी

भुजग - भुजंग; सांप; related word: भुजा; related example: भुजा से जब आलिंगन करते हैं तो लगता है जैसे सर्प की कुंडली हो)
आननु - मुख; related example: गजानन(गणेश)

तरुन अरुन अंबुज सम चरना 
नख दुति भगत हृदय तम हरना

अंबुज - कमल; अंबु(water)+जाया(born); 

सो तुम्ह जानहु अंतरजामी 
पुरवहु मोर मनोरथ स्वामी

सेवक स्वामि सखा सिय पी के
हित निरुपधि सब बिधि तुलसी के

पी - पिय (प्रिय)
निरुपधि - निर+उपाधि; जो माया (उपाधि) से परे हो

गुर पितु मातु महेस भवानी
प्रनवउँ दीनबंधु दिन दानी

दिन दानी - नित्य दिन जो कृपा का दान देते हैं

कुंद इंदु सम देह, उमा रमन करुना अयन
जाहि दीन पर नेह, करउ कृपा मर्दन मयन

कुंद - जूही का (सफेद) फूल; Jasmine flower
इंदु - चंद्रमा; 
रमन - किसी में रमने अथवा उसका सुख भोगने वाला; related example: रमणीक
अयन - मार्ग;  related example: रामायन (राम का यात्रा पथ)
मयन - मदन (कामदेव)
मर्दन - मलना; मसलना; नाश करना

जटा मुकुट सुरसरित सिर, लोचन नलिन बिसाल
नीलकंठ लावन्यनिधि, सोह बालबिधु भाल

लावण्य - beauty; loveliness; related example: स(लोना)
बिधु - चंद्रमा
बालबिधु - बाल+विधु(चंद्रमा); द्वितीया का चंद्रमा
भाल - कपाल; मस्तक

प्रभु समरथ सर्बग्य सिव, सकल कला गुन धाम
जोग ग्यान बैराग्य निधि, प्रनत कलपतरु नाम


This comprises of some of most popular chaupai about lord Shiva from Ramcharitmanas by Goswami Tulsidas. 

For more comprehensive list of word meanings from Ramayan, refer to Tulsidas RamCharitManas Ramayan - Words and Meaning in Hindi


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें